जावद। नगर में खेल महोत्सव के अंतर्गत अठाना दरवाजा स्थित गुरुद्वारा परिसर में गुरूद्वारा प्रीमियर लीग द्वारा दिनांक 27 अप्रेल 2026 से 10 दिवसीय जीपीएल -सीजन 1 क्रिकेट टूनामेंट डे नाईट दुधिया रोशनी में एक से बढकर एक रोमांचक मैंच हुए। अंतिम दिवस नगर में एक फोन पर जनसमस्या हल करने वाले भाजपा नेता नारायण सोमानी क्रिकेट मैंच का लुप्त उठाया। गुरूद्वारा परिसर में फाइनल मैच धाकड इंटरप्राइजेज एवं महादेव पशु आहार के मध्य 12-12 ओवरों का मैंच खेला गया। धाकड इंटरप्राइजेज क्रिकेट टीम ने पहले खेलते हुए 66 रन बनाए। रोमांचक मैच में महादेव पशु आहार टीम ने 67 रन बनाकर विजेता घोषित हुए। खेल मैदान में जाकर नगर में एक फोन पर जनसमस्या हल करने वाले भाजपा नेता नारायण सोमानी ने विजेता महादेव पशु आहार क्रिकेट टीम के ओनर कमल बोहरा, कप्तान कमलेश कमु धाकड को सनातनी प्रतीक चिन्ह केसरिया दुपट्टा ओढाकर स्वागत सम्मान करके नागरिक अभिनंदन किया। भाजपा नेता नारायण सोमानी ने महादेव पशु आहार क्रिकेट टीम के ओनर कमल बोहरा, कप्तान कमलेश कमू धाकड, हरीश धाकड़, नंदकिशोर बग्गड, जुगल धाकड़, नंदकिशोर बोहरा, जयंत अहीर, भावेश माली, मनोज धाकड, हेमनारायण होमसिंह बग्गड, रवि नागोरा को बधाई देकर उज्जवल भविष्य की कामनाएं की। फाईनल मैंच में मेन आफ द मैंच क्रिकेटर मनोज धाकड घोषित हुए। सेमीफाइनल मैच में मेन आफ द मैच राजु धाकड घोषित हुए। क्रिकेट टूनामेंट में मेन आफ द सिरिज का खिताब दीपक धाकड अठाना को मिला। खेल मैदान में भाजपा नेता नारायण सोमानी, नीमच जिला प्रेस क्लब जिला कोषाध्यक्ष श्याम सारडा, हरीश पुरी गोस्वामी, आयुष शर्मा, मनीष धाकड, बबलु पटेल, मनीष बग्गड, विशाल धाकड, पियुष धाकड, तरूण धाकड, अक्षय धाकड, हेमंत धाकड, पंकज धाकड, उदल धाकड, आशीष कारू पटेल, रोशन बोहरा, दिलीप धाकड़ सोसायटी, दिनेश धाकड, सचिन राठौर(कप्तान), अनिल धाकड (अरावली) सहित जावद, अठाना, सरवानिया मसानी, दामोदरपुरा, जूनी बावल, तुंबा, सरोदा चडोल सहित आसपास क्षेत्रों के समाजजन, खेलप्रेमी, युवाजन, खेलप्रेमी मौजूद थे। आभार जीपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजनकर्ताओं ने माना।