जावद। माणक चौक निवासी घाणावार तेली समाज के वरिष्ठ स्वर्गीय श्री बिहारीलाल जी बाथरा (राठौर) की धर्मपत्नी एवं शान्तिलाल राठौर, घाणावार तेली समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन अध्यक्ष हिरालाल राठौर, मन्नालाल राठौर, मनोहर पप्पू राठौर (घाणीवाला) की पुज्य माताजी एवं सुरेश राठौर, ओमप्रकाश राठौर, रणजीत (कारू) राठौर, दीपक राठौर, की बड़ी माताजी व विनोद राठौर, योगेन्द्र (पिंटू) राठौर, दशरथ राठौर, रितेश राठौर, सुशील राठौर, महेश राठौर, आशीष राठौर, खुशदिल राठौर, सौरभ राठौर, लव राठौर, कुश राठौर की दादीजी साथ ही आर्यमन राठौर, केशव राठौर, काव्यांश राठौर, अक्षत राठौर की पढदादी श्रीमती नाथी बाई बाथरा का निधन होने पर भाजपा नेता नारायण सोमानी, नीमच जिला प्रेस क्लब जिला कोषाध्यक्ष श्याम सारडा सहित नगरवासियों ने शोक संवेदना प्रकट करके श्रद्धांजलि दी। बाथरा राठौर परिवारजनों ने सुख, शांति को लेकर विद्वान पंडित श्री ओमप्रकाशजी शर्मा से गरूड पुराण की कथा का वाचन करवाया। मंगलवार को माणक चौक काबरा की गुवाडी के सामने निज निवास पर संगीतमय रात्रि जागरण रखा गया जो देर रात तक चलता रहा। भजन गायक गायिकाओं ने एक से बढ़कर एक भजनों की शानदार प्रस्तुतियां दी। नगर में एक फोन पर जनसमस्या हल करने वाले भाजपा नेता नारायण सोमानी, नीमच जिला प्रेस क्लब जिला कोषाध्यक्ष श्याम सारडा, घाणावार तेली समाज विवाह सम्मेलन अध्यक्ष हिरालाल राठौर, शांतिलाल राठौर, मन्नालाल राठौर, मनोहर पप्पू राठौर, ओमप्रकाश राठौर, पिंटू राठौर, दिनेश साहू, कप्तान सचिन राठौर, नितेश राठौर, हेमंत चौहान, आयुष शर्मा सहित महिला, पुरूष, बाथरा राठौर परिवारजन, नगरवासी, समाजजन मौजूद थे।