नीमच मंदसौर की सभी तहसीलों में संवाददाता नियुक्त करना है इच्छुक पत्रकार संपर्क करें 9589382995

जावद। इन दिनों देश प्रदेश, जिला के साथ साथ नगर में भी जनगणना अभियान तेज गति से चल रहा है। वार्ड नंबर 1 से लेकर वार्ड नंबर 15 में शासन द्वारा नियुक्त प्रगणक घर घर जाकर डिजिटल गणना करके जानकारी ले रहे हैं। शुक्रवार को बैंगनपुरा वार्ड नंबर 2 निवासी भाजपा नेता नारायण सोमानी, मंगलम सोमानी, शकुंतला सोमानी, सपना सोमानी सहित परिवारजनों के सत्य गीता भवन निवास पर तपति गर्मी में वार्ड नंबर दो प्रगणक ममता ओरा (धाकड़), वार्ड नंबर एक प्रगणक गोपाल चंदेल ने परिवार की गणना, परिवार में कितने महिला, पुरूष, परिवारजनों की संख्या, कितने मकान, कितने वाहन सहित सभी प्रकार की जानकारी ली।‌ जिला प्रेस क्लब तहसील अध्यक्ष नारायण सोमानी, जिला प्रेस क्लब जिला कोषाध्यक्ष श्याम सारडा ने नगर के सभी नागरिकगणो‌ से अपील की आपके घर, निवास पर जब भी प्रगणक आए तो उन्हें चाही गई आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराये, आपके स्वयं के द्वारा दर्ज जानकारी के आंकडे सटिक एवं विश्वसनीय होते हैं उक्त आंकड़ों नीति निर्माण में सहायक होते हैं औऱ राष्ट्र के विकास मे एक कदम बढ़ाये इस महायज्ञ के मिशन को यादगार साबित करें।‌