जावद। नगर में माहेश्वरी सखी संगठन के तत्वावधान में नगरवासियों की विशेष मांग पर लक्ष्मीनाथ चौक स्थित श्री माहेश्वरी समाज भवन परिसर में दिनांक 11 मई 2026 सोमवार से 13 मई 2026 बुधवार तक प्रातः 6 बजे से प्रातः 7 बजकर 15 मिनिट तक तीन दिवसीय निशुल्क सनातनी सर्व समाज की माताओं एवं बहनों के लिए योग शिविर का आयोजन प्रारंभ हुआ। धार्मिक, सामाजिक मीडिया प्रभारी नारायण सोमानी ने बताया है कि योग शिविर में गुजरात सरकार द्वारा प्रमाणित अनुभवी योग प्रशिक्षिका माहेश्वरी समाज की महिला नेत्री श्रीमती हर्षिता मनीष मूंदडा प्रतिभागियों को योग के माध्यम से विभिन्न प्रकार के योगा कराया। पहले दिन 50 से अधिक माताएं एवं बहनों ने योगा करके योगा के गुर सिखे। मीडिया प्रभारी नारायण सोमानी को जावद माहेश्वरी सखी संगठन अध्यक्ष सारिका सोमानी, सचिव रेणु सोमानी, उपाध्यक्ष मनीषा झंवर, सहसचिव अनिता सारडा, कोषाध्यक्ष पायल काबरा, सांस्कृतिक सचिव कल्पना डाढ, संचालक राधिका चांडक, संरक्षक सुधा पलोड, संरक्षक सुमन काबरा सदस्य शीतल काबरा, मेघा पलोड, रेखा काबरा, सपना सोमानी, सलोनी राठी, डिम्पल राठी, लक्ष्मी पोरवाल, अनिता कालिया, सारिका काबरा, सोनम कालिया, चंचल ईनाणी, पूजा भूतडा, सलोनी काबरा, मंजू मूंदडा, वर्षा राठी, पिंकी काबरा सहित माहेश्वरी सखी संगठन के सदस्यों ने बताया है कि तीन दिवसीय योग शिविर केवल माहेश्वरी समाज की माताए एवं बहनों तक सीमित नही है बल्कि नगर एवं आसपास क्षेत्रों में रहने वाली सनातनी सर्व समाजजनों की माताए एवं बहनों के लिए भी खुला है। सभी माताए, बहनें से अपील की अधिक से अधिक संख्या में समय के पहले आकर योगा के इस महायज्ञ में शामिल होकर लाभ उठाएं।