नीमच मंदसौर की सभी तहसीलों में संवाददाता नियुक्त करना है इच्छुक पत्रकार संपर्क करें 9589382995

जावद। समीप ग्राम विक्रम नगर खोर में पहली बार राजस्थानी भाषा में तीन दिवसीय नानी बाई रो मायरो की संगीतमय कथा का होगा भव्य आयोजन। धार्मिक, सामाजिक मीडिया प्रभारी नारायण सोमानी ने बताया है कि विक्रम नगर खोर में जय मां गोरजा महिला मंडल, गौसेवा समिति के तत्वावधान में समस्त ग्राम खोर के जनसहयोग से सरवानिया चौराहा स्थित श्रीराम रसोडा परिसर में मालवा मेवाड की सुप्रसिद्ध कथा प्रवक्ता सुश्री जयमाला वैष्णव दीदी निलिया वाले‌ श्री राम मारूतिधाम आश्रम रेवास देवड़ा नोगांवा के मुखारविंद से दिनांक 17 मई 2026 रविवार से दिनांक 19 मई 2026 मंगलवार तक समय प्रातः 11.15 से दोपहर 3.15 बजे तक राजस्थानी भाषा में कथा भक्तों को श्रवण होगी। धार्मिक, सामाजिक मीडिया प्रभारी नारायण सोमानी ने आगे बताया है कि दिनांक 17 मई 2026 रविवार को प्रातः 7 बजे कथा प्रवक्ता सुश्री जयमाला वैष्णव दीदी की उपस्थिति में सुप्रसिद्ध बडे चारभुजाजी मंदिर से बैंड बाजो, ढोल ढमाको की थाप पर भव्य कलश यात्रा प्रारंभ होगी।‌ कलश यात्रा प्रमुख मार्गों में भ्रमण करती हुई कथा पांडाल पहुंचेगी जहा प्रथम दिन की कथा प्रारंभ होगी। जय मां गोरजा महिला मंडल, गौसेवा समिति के सदस्यों ने समस्त ग्रामवासी, आसपास क्षेत्रों के रहवासियों, सनातनी प्रेमियों से निवेदन किया है कि अधिक से अधिक संख्या में पधारकर संगीतमय नानी बाई रो मायरो की कथा का आनंद लेवे।