नीमच मंदसौर की सभी तहसीलों में संवाददाता नियुक्त करना है इच्छुक पत्रकार संपर्क करें 9589382995

जावद। समीप ग्राम बावल में प्रतिवर्षानुसार इस 14वें वर्ष भी बावल निवासी क्रिकेट खिलाड़ी स्वर्गीय प्रकाश अहीर, कारू अहीर, दीपेश अहीर, दिनेश अहीर, विजेश अहीर अमृतरामजी अहीर की स्मृति में 11 दिवसीय डेनाईट क्रिकेट टूर्नामेंट चल रहा है। सातवें दिवस मुख्यअतिथि के रूप में नगर में एक फोन पर जनसमस्या हल करने वाले भाजपा नेता नारायण सोमानी क्रिकेट मैदान में पहुंचकर खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर परिचय पुछकर रन अप किया साथ ही खिलाडियों का हौसला बढ़ाया। भाजपा नेता नारायण सोमानी ने मैंच का लुप्त उठाया। ग्राम बावल निवासी एवं समाजसेवी रमन अहीर ने मीडिया प्रभारी नारायण सोमानी को एक जानकारी के तहत बताया है कि समीप राज्य राजस्थान में क्रिकेट टूनामेंट खेलकर बावल क्रिकेट टीम वापिस आ रही थी तब वाहन का कपासन के पास एक्सीडेंट हो गया जिसमें से बावल के सुप्रसिद्ध क्रिकेट खिलाड़ी प्रकाश अहीर, कारू अहीर, दीपेश अहीर, दिनेश अहीर, विजेश अहीर अमृतरामजी अहीर सहित छह खिलाड़ियों का निधन हो गया था उसी दिन से इन सभी खिलाड़ियों की की याद में श्रद्धांजलि के रूप में ग्राम बावल में क्रिकेट टूर्नामेंट हो रहा है आज इस वर्ष 2026 में 14वॉ. क्रिकेट टूनामेंट है। इस मौके पर भाजपा नेता नारायण सोमानी प्रेस क्लब उपाध्यक्ष संदीप बाफना, जावद वार्ड नंबर 5 के युवा नेता हरीश पुरी गोस्वामी, अमित कसेरा, लोकेश चौहान, नेमीचंद बीकानेरीया काकसा, राकेश बीकानेरीया, सुनील नागर सहित मौजूद थे। मैंच की कांमेटरी पियुष अहीर द्वारा की जा रही है। एंपायर पंकज अहीर, रमन अहीर द्वारा की जा रही है। स्कोर बोर्ड पियुष प्रेमचंद अहीर द्वारा की जा रही है। इस दौरान जावद, बावल, चौकानखेडा, लालपुरा, लोद, मेलानखेडा, बरखेडा जाट, बरखेडा कामलिया, मोरका, महेशपुरिया, खोर, सुवाखेडा, अठाना, मोरवन, दडोली सहित आसपास क्षेत्रों के रहवासी, युवाजन, खेलप्रेमी बडी संख्या में मौजूद होकर दुधिया रोशनी डेनाईट मैंच का आनंद लें रहे हैं।‌