जावद। समीप नगर अठाना निवासी मालवा मेवाड के सुप्रसिद्ध भजन गायक एवं प्रेस क्लब जावद उपाध्यक्ष, गंगापुत्र रैगर महासंघ मध्यप्रान्त प्रदेश अध्यक्ष महेश वर्मा का जन्मदिन होने पर अठाना के पास किरपुरा रोड स्थित वर्मा कृषि फार्म हाउस पर स्नेहभोज के साथ सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सम्मान समारोह में अखिल भारतीय रैगर महासभा प्रदेश उपाध्यक्ष बाबूलाल मांदोरिया की उपस्थिति में जिला प्रेस क्लब तहसील अध्यक्ष नारायण सोमानी के नेतृत्व में प्रेस क्लब उपाध्यक्ष एवं गंगापुत्र रैगर महासंघ मध्यप्रान्त के प्रदेश अध्यक्ष महेश वर्मा पेंटर का साफा बांधकर, माला पहनाकर, दुधपाक का केक काटकर, सनातनी प्रतीक चिन्ह केसरिया दुपट्टा ओढाकर स्वागत सम्मान करके नागरिक अभिनंदन किया। नगर में एक फोन पर जनसमस्या हल करने वाले भाजपा नेता नारायण सोमानी ने कहा अठाना निवासी महेश वर्मा एक जिंदा दिल इंसान है, कम उम्र में अठाना सहित जावद क्षेत्र का नाम देश, प्रदेश, मालवा, मेवाड़ में नाम रोशन किया वही भजन संध्या, सुंदरकांड पाठ, सत्संग सहित तन, मन, धन से समाजसेवा में निरंतर कार्य करने के कारण रैगर समाज में प्रदेश जैसे महत्वपूर्ण पद पर आसीन है, एसे व्यक्तित्व के धनी का जितनी बार सम्मान किया जाए वह भी कम है। सम्मान पाकर गंगापुत्र रैगर महासंघ मध्यप्रान्त के प्रदेश अध्यक्ष महेश वर्मा ने कहा करने वाला नारायण, कराने वाला नारायण की तर्ज पर सब काम हो रहा है, आज में जो भी हू आप सभी के आशीर्वाद से हू, आपने जो यह सम्मान दिया है में कदापि नही भुलूंगा इसके लिए आप सभी का बहुत, बहुत धन्यवाद यह स्नेह व प्यार आगे भी एसा ही बना रहे। भजन गायक महेश वर्मा का अखिल भारतीय रैगर महासभा की और से प्रदेश उपाध्यक्ष बाबुलाल बाबुलाल मांदोरिया सहित विभिन्न धार्मिक, सामाजिक, राजनेतिक, प्रेस क्लब जावद सहित विभिन्न संगठनों ने स्वागत, सम्मान किया। इस दौरान अखिल भारतीय रैगर महासभा प्रदेश उपाध्यक्ष बाबू लाल मांदोरिया, गंगापुत्र रैगर महासंघ मध्यप्रान्त युवा प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष मांदोरिया, प्रेस क्लब उपाध्यक्ष संदीप बाफना, हरीश पुरी गोस्वामी, आशीष तिवारी, मुरली किर, राहुल गोस्वामी, महेन्द्र सिंह सिसौदिया, सुनिल धाकड़, सुनील कुमार शर्मा, कमल अग्रवाल, यशवंत जैन, नंदकिशोर दमामी, यश शर्मा, पंकज बाटक्या, राकेश लौहार, ललित बाटक्या, मनीष आर्य, भरत रैगर, नरेंद्र रेगर, सुरज पटेल सहित युवाजनों ने बधाई देकर शुभकामनाएं दी। मंच का संचालन नारायण सोमानी ने किया। आभार महेश वर्मा ने माना।