नीमच मंदसौर की सभी तहसीलों में संवाददाता नियुक्त करना है इच्छुक पत्रकार संपर्क करें 9589382995

सिंगोली। स्थानीय श्री 1008 आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर परिसर में मंगलवार को "जिन देशना बाल संस्कार शिविर" का शुभारंभ अत्यंत धार्मिक वातावरण में हुआ। यह शिविर 12 मई से 17 मई 2026 तक चलेगा। कार्यक्रम का मंगलाचरण पं. श्री चेतन जी शास्त्री, पिडावा के सानिध्य में विधि-विधान पूर्वक संपन्न हुआ। शिविर के उद्घाटन अवसर पर बड़ी संख्या में बालक-बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सकल दिगंबर जैन समाज के गणमान्यजन, पदाधिकारी एवं श्रावक-श्राविकाएं भी गरिमामयी उपस्थिति में शामिल हुए। पं. चेतन शास्त्री जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि _"बच्चों को बचपन से ही धार्मिक संस्कार एवं नैतिक शिक्षा देना वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। संस्कारवान पीढ़ी ही समाज और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करती है।"_ उन्होंने बच्चों को अनुशासन, सेवा, अहिंसा और करुणा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। *शिविर की दिनचर्या:* छह दिवसीय इस शिविर में बच्चों की दिनचर्या प्रातः जिनेन्द्र पूजन एवं अभिषेक से प्रारंभ होकर धार्मिक कक्षाओं, स्वाध्याय, सामूहिक भक्ति, तत्वचर्चा एवं रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रमों तक निर्धारित की गई है। कार्यक्रम संयोजकों ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य बच्चों में धार्मिक चेतना जागृत करना एवं उन्हें भारतीय संस्कृति के मूल्यों से जोड़ना है। इस अवसर पर जिन देशना परिवार की ओर से शिविर में सम्मिलित सभी बच्चों को धार्मिक साहित्य एवं सामग्री भेंट की गई।