नीमच मंदसौर की सभी तहसीलों में संवाददाता नियुक्त करना है इच्छुक पत्रकार संपर्क करें 9589382995

जावद। नीमच जिले के मनासा में प्रेस क्लब मनासा द्वारा आयोजित एक दिवसीय पत्रकार कार्यशाला का भव्य आयोजन अटल बिहारी वाजपेयी सभा गृह में एतिहासिक तौर पर सम्पन्न हुआ। जावद प्रेस क्लब संरक्षक नारायण सोमानी एक मात्र मनासा में आयोजित एक दिनी कार्यशाला के भव्य आयोजन में शामिल होकर अपना पंजीयन कराया। अंतिम सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में मनासा विधायक अनिरुद्ध मारू, नगर परिषद मनासा अध्यक्ष डॉ. सीमा तिवारी, माखनलाल यूनिवर्सिटी भोपाल के व्याख्याता डॉ. आशीष जोशी, नीमच जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष श्याम गुर्जर, नगर परिषद अध्यक्षा प्रतिनिधि अजय तिवारी सहित प्रेस क्लब मनासा के सदस्यों ने जावद प्रेस क्लब संरक्षक नारायण सोमानी को प्रशंसा पत्र, स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। सम्मान समारोह के पश्चात सभी का सामुहिक भोज का आयोजन सम्पन्न हुआ।‌ कार्यक्रम के दौरान जावद प्रेस क्लब संरक्षक नारायण सोमानी, प्रेस क्लब मनासा अध्यक्ष रामधन विजयवर्गीय, सचिव भरत कनेरिया, संरक्षक कैलाश सोडानी, शब्बीर बोहरा, सुरेश कुमावत, हेमंत शर्मा, संजय व्यास, उपाध्यक्ष मंगल गोस्वामी, सहसचिव दिलीप बोराना सदस्यगण राकेश गुर्जर, धर्मेंद्र पाटीदार, नरेंद्र कुशवाह, नरेंद्र राठौर, यशवंत राठौर, कुंजबिहारी सिंह कुशवाह, मंगल कुशवाह, नमन यति, परशराम वर्मा, राकेश वर्मा, मनीष जोलान्या सहित प्रेस क्लब मनासा के सदस्यगण सहित मनासा, नीमच, जावद, रतनगढ, सिंगोली, रामपुरा, कुकडेश्वर, कंजार्डा, भाटखेडी सहित नीमच जिले के पत्रकारगण, नगरवासी, महिला, पुरूष, युवाजन मौजूद थे। मंच का सफल संचालन यशवंत राठौर ने किया। आभार युवा पत्रकार भरत कनेरिया ने माना।