नीमच मंदसौर की सभी तहसीलों में संवाददाता नियुक्त करना है इच्छुक पत्रकार संपर्क करें 9589382995

जावद। अध्यात्मिक नगरी जावद में घाणावार तेली समाज के वरिष्ठ स्वर्गीय गंगारामजी राठौर के सुपुत्र ओमप्रकाश राठौर अध्यापक, भगत राठौर, गुणवंत राठौर, सोना बाई राठौर, सीमा राठौर, हर्षिता राठौर, हिरल परी राठौर बाथरा परिवारजनों के सौजन्य से एवं युवा समाजसेवी भरत राठौर के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर तेलीवाडा जोगणिया माता चौराहा स्थित राठौर सदन पर सुप्रसिद्ध श्री रामेश्वरम रामायण मंडल तारापुर के सदस्यों द्वारा संगीतमय सुंदरकांड पाठ का परायण सम्पन्न हुआ।‌ हिंदूवादी नेता नारायण सोमानी पहुंचकर बालाजी महाराज से आशीर्वाद लेकर क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि की कामना की। सुंदरकांड पाठ के दौरान एक से बढ़कर एक मधुर मधुर भजनों की थाप पर पांडाल भक्तिभाव से झूम उठा। महाआरती करके प्रसाद वितरित किया गया। भाजपा नेता नारायण सोमानी सहित युवाजनों ने युवा समाजसेवी भगत सीमा राठौर को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं दी। पांडाल को विद्युत साज, सज्जा से सजाया गया।‌ सुंदरकांड पाठ के दौरान जिला प्रेस क्लब तहसील अध्यक्ष नारायण सोमानी, घाणावार तेली समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन अध्यक्ष हिरालाल बिहारीलाल राठौर, वरिष्ठ कन्हैयालाल राठौर, गोविंदराम राठौर, राजेश राठौर, लाला राठौर, पंकज एरन, यश झरिया ओमप्रकाश राठौर, अनिल बोहरा हवेली वाला, पिंटू राठौर, जीवन बैरागी, कन्हैया माली, शंभुलाल तेली सहित महिला, पुरूष, भक्तजन, सनातनी प्रेमी, नगरवासी मौजूद थे। आभार भगत राठौर, सीमा राठौर ने माना।