नीमच मंदसौर की सभी तहसीलों में संवाददाता नियुक्त करना है इच्छुक पत्रकार संपर्क करें 9589382995

जावद। ग्राम बावल निवासी एवं क्रिकेट प्रेमी रमन अहीर ने धार्मिक, सामाजिक मीडिया प्रभारी नारायण सोमानी को एक जानकारी के तहत बताया है कि खेलप्रेमी रमन अहीर, जॉनी अहीर, आशीष अहीर, पंकज अहीर, पीयुष अहीर पप्पू अहीर सहित खेलप्रेमी युवाओं ने पिछले तीन महिनों की सफल मेहनत से 11 दिवसीय दुधिया रोशनी डे नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट एतिहासिक तौर पर सम्पन्न हुआ। क्रिकेट प्रेमी रमन अहीर सहित युवाओं ने बताया है कि समीप राज्य राजस्थान में क्रिकेट टूनामेंट खेलकर बावल क्रिकेट टीम वापिस आ रही थी तब वाहन का कपासन के पास एक्सीडेंट हो गया, जिसमें से बावल के सुप्रसिद्ध क्रिकेट खिलाड़ी प्रकाश अहीर, कारू अहीर, दीपेश अहीर, दिनेश अहीर, विजेश अहीर अमृतरामजी अहीर सहित छह खिलाड़ियों का निधन हो गया था उसी दिन से इन सभी खिलाड़ियों की की याद में ग्रामवासी, क्रिकेट प्रेमियो द्वारा श्रद्धांजलि के रूप में ग्राम बावल में क्रिकेट टूर्नामेंट हो रहा है आज इस वर्ष 2026 में 14वॉ. क्रिकेट टूनामेंट सम्पन्न हुआ। जिला प्रेस क्लब तहसील अध्यक्ष एवं भाजपा नेता नारायण सोमानी ने फाइनल मैंच का लुप्त उठाया। फाइनल मैच घोसुंडा एवं बामनिया क्रिकेट टीम के मध्य खेला गया। रोमांचक मैच में घोसुंडा टीम विजेता, उपविजेता बामनिया क्रिकेट टीम घोषित हुई। विजेता टीम को ट्राफी, नगद राशि दी गई। भाजपा नेता नारायण सोमानी ने घोसुंडा विजेता टीम को बधाई देकर उज्जवल भविष्य की कामनाए की। रोमांचक फाइनल मैच में सुप्रसिद्ध एंपायर पूरण अहीर एवं विनोद बोहरा द्वारा की गई।‌ मैंच की कांमेटरी पीयुष अहीर, स्कोर बोर्ड पीयुष प्रेमचंद अहीर द्वारा की गई। फाइनल मैच के दौरान भाजपा नेता नारायण सोमानी, नेमीचंद बीकानेरीया काकसा, सुरेश मोटू एरन, अमित कसेरा, लोकेश चौहान, राकेश बीकानेरीया, सुनील नागर, आशीफ अहीर महिंद्रा शोरूम सहित जावद, बावल, चौकानखेडा, लालपुरा, लोद, मेलानखेडा, बरखेडा जाट, बरखेडा कामलिया, मोरका, महेशपुरिया, खोर, सुवाखेडा, अठाना, मोरवन, दडोली सहित आसपास क्षेत्रों के रहवासी, युवाजन, खेलप्रेमी बडी संख्या में मौजूद होकर दुधिया रोशनी डेनाईट मैंच का आनंद लिया।