नीमच मंदसौर की सभी तहसीलों में संवाददाता नियुक्त करना है इच्छुक पत्रकार संपर्क करें 9589382995

अठाना। स्थानीय नगर में प्राचीन मां अन्नपूर्णा माता मंदिर परिसर में शनिवार रात्रि से प्रसिद्ध धार्मिक आयोजन नानी बाई रो मायरो कथा का शुभारंभश्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ हुआ। कथा का वाचन पंडित मदनलाल नागदा के मुखारविंद से किया जा रहा है। कथा आरंभ होने से पूर्व नगर में भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बडी संख्या में महिला-पुरुष, युवा एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। धार्मिक वातावरण से पूरा नगर भक्तिमय हो उठा। शोभायात्रा में श्रद्धालु पारंपरिक वेशभूषा में नजर आए तथा जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो गया। आयोजन समिति द्वारा मंदिर परिसर एवं पांडाल को आकर्षक विद्युत सज्जा एवं रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। आयोजन समिति ने बताया कि यह धार्मिक आयोजन 17 मई से 21 मई तक प्रतिदिन आयोजित होगा, जिसमें धर्मगंगा प्रवाहित होगी। कथा के दौरान भजन संगीत एवं धार्मिक प्रसंगों का श्रवण कर श्रद्धालु भाव-विभोर हो रहे हैं। नगर के नागरिकों द्वारा बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई जा रही है।