नीमच मंदसौर की सभी तहसीलों में संवाददाता नियुक्त करना है इच्छुक पत्रकार संपर्क करें 9589382995

जावद। समीप ग्राम खोर में सोनिया लौहार, किरण दायमा, गुड्डीबाई नाथ, गौतम सुथार सहित सदस्यों की सक्रियता एवं जय मां गोरजा महिला मंडल, गौसेवा समिति के तत्वावधान में समस्त ग्राम खोर के जनसहयोग से तीन दिवसीय नानी बाई रो मायरो की कथा सरवानिया चौराहा स्थित श्रीराम रसोडा परिसर में मालवा मेवाड की सुप्रसिद्ध कथा प्रवक्ता सुश्री जयमाला वैष्णव दीदी निलिया वाले‌ के मुखारविंद से कथा भक्तों को श्रवण हो रही है। नानी बाई रो मायरो की कथा में हिंदूवादी नारायण सोमानी व्यासपीठ पर जाकर कथा प्रवक्ता सुश्री जयमाला वैष्णव दीदी का सनातनी प्रतीक चिन्ह केसरिया दुपट्टा ओढाकर स्वागत सम्मान करके नागरिक अभिनंदन करके व्यासपीठ से आशीर्वाद लिया। कथा के दौरान एक से बढ़कर एक मधुर मधुर भजनों की थाप पर भाजपा नेता नारायण सोमानी, हरीश पुरी गोस्वामी, कन्हैयालाल वीरवाल जैन, समाजसेवी अंकित जाट सहित सनातनी, महिला, पुरूष, भक्तजन भजनों पर झूम उठे। कथा के दौरान भक्तों की भीड उमड रही है। महाआरती करके प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर सुप्रसिद्ध गौभक्त नारायण सोमानी, समाजसेवी हरीश पुरी गोस्वामी, कन्हैयालाल वीरवाल जैन, अंकित जाट, जनपद प्रतिनिधि प्रकाश मेघवाल, सरपंच बलराम जाट, सुनील पुरोहित, मनीष धाकड़, सोनिया लौहार, गुड्डीबाई नाथ, किरण दायमा, गौतम सुथार सहित भक्तजन मौजूद थे। कथा के पूर्व ग्राम खोर स्थित सुप्रसिद्ध बडे चारभुजाजी मंदिर से बैंड बाजो, ढोल ढमाको की थाप पर भव्य कलश यात्रा प्रारंभ हुई। कलश यात्रा प्रमुख मार्गों में भ्रमण करती हुई कथा पांडाल पहुंची जहा तीन दिवसीय नानी बाई रो मायरो की कथा प्रारंभ हुई। कथा का समय प्रातः 11.15 से दोपहर 3.15 बजे तक रखा गया।