नीमच मंदसौर की सभी तहसीलों में संवाददाता नियुक्त करना है इच्छुक पत्रकार संपर्क करें 9589382995

जावद। नगर में इन दिनों पुरूषोत्तम मास, अधिकमास के पावन पर्व पर विभिन्न धार्मिक सामाजिक कार्यक्रम होने का क्रम निरंतर जारी है। घाणावार तेली समाज के वरिष्ठ स्वर्गीय गंगारामजी राठौर के सुपुत्र ओमप्रकाशजी राठौर अध्यापक, भगत राठौर, गुणवंत राठौर, सोना बाई राठौर, सीमा राठौर, हर्षिता राठौर, हिरल परी राठौर बाथरा परिवारजनों द्वारा बावल दरवाजा स्थित बाथरा (राठौर) परिवार के भेरूबावजी के स्थान पर भगत राठौर का जन्मदिन के उपलक्ष्य पर परिवारजनों ने महाप्रसादी का आयोजन किया। इस भव्य आयोजन में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सम्मान समारोह में नगर में एक फोन पर जनसमस्या हल करने वाले भाजपा नेता नारायण सोमानी के नेतृत्व में समाजसेवी भगत राठौर का सनातनी प्रतीक चिन्ह केसरिया दुपट्टा ओढाकर स्वागत सम्मान करके नागरिक अभिनंदन किया। भेरू बावजी का आकर्षण श्रृंगार किया। महाआरती करके प्रसाद वितरित किया गया। भाजपा नेता नारायण सोमानी ने भेरू बावजी के दर्शन करके क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि की कामना की। भव्य आयोजन महाप्रसादी के साथ सम्पन्न हुआ। महाप्रसादी के मौके पर हिंदूवादी नेता नारायण सोमानी, गंगापुत्र रैगर महासंघ प्रदेश अध्यक्ष महेश वर्मा, प्रेस क्लब अध्यक्ष ओमप्रकाश कसेरा, वरिष्ठ कन्हैयालाल राठौर, गोपाल राठौर, सुरेश राठौर, राजेश राठौर, लाला राठौर, सुधीर चौपडा, लवीश राठौर, हार्दिक राठौर, दीपक राठौर, राहुल राठौर, प्रभुलाल राठौर, गोविंदराम राठौर, राकेश चौपडा, सुभाष पेंटर, सुरेश साहू, दीपक जोशी, सुशील काबरा, प्रमोद बांगड, हनी राठौर, जानीबाई राठौर, सोहन बाई राठौर, संतोष बाई राठौर, ममता राठौर, सीमा राठौर, हर्षिता राठौर, परी राठौर सहित वरिष्ठजन, युवाजन, नगरवासी, महिला, पुरूष मौजूद थे।आभार भगत राठौर, सीमा राठौर ने माना।