नीमच मंदसौर की सभी तहसीलों में संवाददाता नियुक्त करना है इच्छुक पत्रकार संपर्क करें 9589382995

अठाना। नगर परिषद वार्ड नंबर 8 में हेड पंप पिछले 10 दिनों से खराब पड़ा है, जिससे आम जनता को पानी की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि इसी हेड पंप से बाबा रामदेव जी का सुबह का स्नान होता है और आसपास के पशुओं की प्यास भी बुझती है। हेड पंप बंद होने से दोनों ही काम प्रभावित हो गए हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर परिषद के अधिकारियों को समस्या से अवगत करा दिया गया है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला है। गर्मी के मौसम में पानी की किल्लत से लोग बेहाल हैं और रोजमर्रा के कामों में दिक्कत आ रही है।वार्डवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि हेड पंप की जल्द से जल्द मरम्मत करवाई जाए ताकि लोगों और पशुओं को राहत मिल सके