नीमच मंदसौर की सभी तहसीलों में संवाददाता नियुक्त करना है इच्छुक पत्रकार संपर्क करें 9589382995

जावद। गौमाता की सेवा ही सबसे बडी सेवा है, गौमाता की जमीन एवं जमीन को बेचकर पैसा खाने वाला व्यक्ति को सजा मिलती है साथ ही नरक को प्राप्त होता है, स्वयं या परिवार के सदस्यों को कष्ट भुगतना पडता है, मन में कभी भी शांति नही मिलती है, इसलिए एसा कोई कार्य नही करे जिससे आगे कोई पछतावा हो, सभी गौभक्तों को प्रतिदिन गौमाता को गुड, चारा, रोटी सहित पौष्टिक आहार खिलाना चाहिए मोक्ष की प्राप्ति होती है, सनातन धर्म में नानी बाई रो मायरो की कथा भगवान श्रीकृष्ण के प्रति अटूट आस्था का प्रतीक है, गरीब हो या निर्धन सच्चे मन से भगवान को याद करते है तो वह जरूर आते हैं, नरसी मेहता ने भगवान श्रीकृष्ण को याद किया तो टूटी गाडी को सही करके भगवान स्वयं गाडी में बैठकर मायरा का भात भरने निकल पड़े - यह बात ग्राम खोर में आयोजित तीन दिवसीय नानी बाई रो मायरो की कथा के दौरान व्यासपीठ पर विराजित साध्वी सुश्री जयमाला वैष्णव दीदी निलिया ने उपस्थित भक्तजनों को कहीं। कथा में हिंदूवादी नेता नारायण सोमानी पहुंचकर पुण्य लाभ लिया। जयमाला वैष्णव दीदी ने कथा का राजस्थानी भाषा में सारांश बताया। हिंदूवादी नेता नारायण सोमानी के नेतृत्व में तीन दिवसीय नानी बाई रो मायरो की कथा के आयोजनकर्ता सोनिया लौहार, किरण दायमा, गुड्डीबाई नाथ, गौतम सुथार सहित तन, मन, धन से सहयोग करने वाले सभी का केसरिया दुपट्टा ओढाकर स्वागत सम्मान किया। भाजपा नेता नारायण सोमानी, प्रकाश मेघवाल ने सभी का आभार मानकर कथा सनातन धर्म में एसा धार्मिक आयोजन होना चाहिए ताकी आने वाली पीढ़ियों को कथा के माध्यम से पता चले। महाआरती करके प्रसाद वितरित किया गया।कथा के दौरान एक से बढ़कर एक मधुर मधुर भजनों की थाप पर भाजपा नेता नारायण सोमानी, प्रकाश मेघवाल, कन्हैयालाल वीरवाल जैन, समाजसेवी अंकित जाट सहित सनातनी, महिला, पुरूष, भक्तजन भजनों पर झूम उठे। महाआरती करके प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर गौभक्त नारायण सोमानी, समाजसेवी कन्हैयालाल वीरवाल जैन, अंकित जाट, जनपद प्रतिनिधि प्रकाश मेघवाल, सरपंच बलराम जाट, मनीष धाकड़, पुष्कर नागदा, किरण सोमानी, सोनिया लौहार, गुड्डीबाई नाथ, किरण दायमा, गौतम सुथार, किर्ती लौहार, वर्षा दायमा, पिंकी लौहार, गुंजन मालवी, रोणक दमामी, रोहित प्रजापत, मनीष मेघवाल, दक्ष मेघवाल, मांगीलाल तेली सहित वरिष्ठजन, युवाजन, महिला, पुरूष, भक्तजन मौजूद थे।